OnePlus ने अपने नए मिड-रेंज फ्लैग्शिप 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 5G को भारत के बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन OnePlus की पॉपुलर Nord सीरीज़ का नया अपग्रेडेड वर्जन है

जिसमें प्रीमियम डिज़ाइन के साथ, पावरफुल परफॉर्मेंस और जबरदस्त AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स पेश किए गए हैं।
आइए जानते हैं OnePlus Nord 5 के सभी फीचर्स, प्रोसेसर, कैमरा, डिज़ाइन और कीमत के बारे में डिटेल में।
OnePlus Nord 5 5G का Display
OnePlus Nord 5 में 6.74 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2772 x 1240 पिक्सल रेजोल्यूशन देता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद और विज़ुअली रिच बन जाता है। स्क्रीन की मैक्स ब्राइटनेस 1450 nits तक जाती है।
OnePlus Nord 5 5G का प्रोसेसर
OnePlus Nord 5 में आपको Qualcomm का नया Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल जाता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह एक पावरफुल ऑक्टा-कोर CPU है जिसमें Kryo Prime Core, Performance Cores और Efficiency Cores का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें गेमिंग के लिए Adreno 732 GPU का सपोर्ट मिल जाता है, जो ग्राफिक्स को स्मूद और शार्प बनाता है।
यह प्रोसेसर BGMI, Genshin Impact और COD जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स को बिना लैग के सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें AI इम्प्रूवमेंट्स और थर्मल कंट्रोलिंग के लिए भी बेहतर इंजन दिया गया है।
OnePlus Nord 5 5G का Battery
फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही OnePlus की खास 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को मात्र 26 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज कर देती है। गेमिंग यूज़र्स के लिए ये बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड बेहद फायदेमंद है।
OnePlus Nord 5 5G का Camera
OnePlus Nord 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप पेश किया गया है: जिसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल जाता है, वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में AI-बेस्ड पोर्ट्रेट मोड, नाइट स्केप, HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे खास फीचर्स भी मिलते हैं।
OnePlus Nord 5 5G का Memory
OnePlus Nord 5 दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- 8GB RAM + 128GB Storage
- 12GB RAM + 256GB Storage
OnePlus Nord 5 5G का Design और Color Options
OnePlus Nord 5 का डिज़ाइन काफी प्रीमियम और यूनिक है। इसमें ग्लास बैक और मेटल फ्रेम का कॉम्बिनेशन मिलता है। फोन का कैमरा मॉड्यूल नया है जो इसे पिछली सीरीज़ से अलग बनाता है। यह फोन Misty Blue,Sandstone Black और Jade Green कलर में आता है:
OnePlus Nord 5 5G का Price
OnePlus Nord 5 की भारत में कीमत कुछ इस प्रकार हो सकता है:
- 8GB + 128GB वेरिएंट – ₹27,999
- 12GB + 256GB वेरिएंट – ₹30,999
इस 5G फोन को आप Amazon, Flipkart और OnePlus की Official वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर कर सकते है। इसके साथ ही यह कुछ चुनिंदा स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेंगे।
निष्कर्ष
अगर आप कम बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन चाहते हैं जो स्टाइलिश लुक, तेज परफॉर्मेंस, AI फीचर्स, और फास्ट चार्जिंग के साथ आता हो — तो OnePlus Nord 5 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह फोन खासकर गेमिंग, फास्ट यूसेज और प्रोफेशनल कैमरा एक्सपीरियंस चाहने वालों को जरूर पसंद आएगा।