Redmi A4 5G को कंपनी ने बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है।

इसमें आपको 120Hz का बड़ा डिस्प्ले, 5160mAh की दमदार बैटरी, Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट और Android 14 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसकी कीमत भी किफायती रखी गई है जिससे यह एक शानदार वैल्यू फॉर मनी 5G स्मार्टफोन बन जाता है।
Redmi A4 5G का डिस्प्ले और डिज़ाइन
Redmi A4 5G में 6.88-इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें स्क्रीन की ब्राइटनेस 450 nits (typical) और 600 nits (HBM) है, जिससे धूप में फोन चलाने में कोई परेशानी देखने को नहीं होती है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720 x 1640 पिक्सल है, जो फोन में वीडियो देखने का परफॉर्मेंस और भी बढ़ा देता है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो लगभग 84% है।
Redmi A4 5G का Body
फोन का डिजाइन स्लीक और सिंपल है, जो फोन को एक प्रीमियम लुक देता है । इसका साइज 171.9 x 77.8 x 8.2mm और वजन 212.4 ग्राम है। इसमें ग्लास फ्रंट और बैक दिया गया है जबकि फ्रेम प्लास्टिक का है। यह डिवाइस डस्ट रेसिस्टेंट है, जो इसे रोजमर्रा की छोटी मोटी दुर्घटनाओं से बचाता है।
Redmi A4 5G का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में दिया गया है लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 (4nm) चिपसेट है जो एक दमदार एंड पॉवरफुल प्रोसेसर है।
फोन में Android 14 और HyperOS इंटरफेस मिलता है जो यूजर एक्सपीरियंस को स्मूद और मॉडर्न बनाता है। कंपनी इसमें 2 Android अपग्रेड देने का वादा करती है।
Redmi A4 5G का मेमोरी और स्टोरेज
Redmi A4 5G अलग-अलग RAM और अलग-अलग स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स में आता है:
- 64GB स्टोरेज + 4GB RAM
- 128GB स्टोरेज + 4GB RAM
- 128GB स्टोरेज + 6GB RAM
यह UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो फास्ट रीड और राइट स्पीड प्रदान करता है। साथ ही इसमें dedicated microSD card slot भी है जिससे आप स्टोरेज को और बढ़ा सकते हैं।
Redmi A4 5G का कैमरा
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो लाइट में भी अच्छी फोटोग्राफी करने में सक्षम है। कैमरा में LED फ्लैश और HDR सपोर्ट भी है। अगर वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह 1080p@30fps सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए पर्याप्त है।
Redmi A4 5G की बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में दी गई है 5160mAh की बड़ी बैटरी, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप आराम से देती है। अगर हम चार्जिंग की बात करें तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो Type-C पोर्ट के साथ आता है।
Redmi A4 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi A4 5G को 27 नवंबर 2024 को लॉन्च किया गया था और यह भारत में उपलब्ध है। इसकी कीमत लगभग ₹8,500 से ₹10,499 के आसपास है, जो अलग-अलग वेरिएंट्स पर डिपेंड करता है। भारत में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोनों में से एक बनाता है।
निष्कर्ष
Redmi A4 5G उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है जो ₹10,000 के अंदर एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें बड़ी डिस्प्ले चाहिए वीडियो और गेमिंग के लिए, 5G नेटवर्क एक्सेस, लंबी बैटरी लाइफ की जरूरत है।
कम बजट में 5G और 120Hz डिस्प्ले के साथ Redmi A4 5G आपका एक स्मार्ट चॉइस बन सकता है।