Mahindra XEV 9e – Mahindra XEV 9e एक हाई-एंड इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Mahindra ने अपने आधुनिक INGLO प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है।

यह SUV आकर्षक कूपे डिज़ाइन, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।
XEV 9e उन ग्राहकों के लिए specially डिजाइन की गई है जो लग्ज़री, दमदार परफॉर्मेंस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के बीच एक संतुलित विकल्प चाहते हैं।
Mahindra XEV 9e Battery & Motor
इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं—59kWh और 79kWh। इससे SUV को लगभग 231PS की पावर और 380Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, 79kWh बैटरी 286PS की ज्यादा पावर के साथ 380Nm टॉर्क जनरेट करती है। दोनों विकल्प शानदार परफॉर्मेंस और लॉन्ग ड्राइव के लिए उपयुक्त हैं।
Mahindra XEV 9e Features
इसका केबिन प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें ड्राइवर, सेंटर और पैसेंजर के लिए तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती हैं। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम Dolby Atmos के साथ ऑडियो अनुभव देता है। AR बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले (VisionX), 360-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी शामिल हैं।
Mahindra XEV 9e Design & Mileage
यह एक स्टाइलिश कूपे SUV डिज़ाइन में आती है, जिसमें स्लोपिंग रूफलाइन और 19 या 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट और रियर में कनेक्टेड LED लाइट बार का उपयोग किया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है। SUV में 663 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी मौजूद है। इसका व्हीलबेस 2775mm है।
Mahindra XEV 9e में 59kWh बैटरी के साथ लगभग 542 किमी और 79kWh बैटरी के साथ करीब 656 किमी (MIDC रेटिंग) की ड्राइविंग रेंज मिलती है।
Mahindra XEV 9e Price & EMI
इसकी कीमत ₹21.90 लाख से शुरू होकर ₹30.50 लाख तक जाती है। EMI विकल्पों के तहत हर महीने लगभग ₹44,400 से ₹45,450 तक की राशि देनी होती है, जिसमें शुरुआती डाउन पेमेंट और अंत में एक बैलून पेमेंट शामिल होता है।