Samsung Galaxy S25 Ultra – सैमसंग कंपनी ने साल 2025 में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra लॉन्च किया है।

जो 5000mAh बैटरी, 16GB रैम और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।
आइए जानते हैं इस Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन की प्रमुख विशेषताओं के बारे में।
Samsung Galaxy S25 Ultra Features
Display – Galaxy S25 Ultra में मिलने वाली डिस्प्ले की बात करे तो 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गयी है, जो 1440 x 3120 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो इसे धूप में भी स्पष्ट बनाती है।
Processor – इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो 3nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए बेहतरीन है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB, 512GB, या 1TB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। यह Android 15 और One UI 7 पर चलता है, जिसमें Galaxy AI के साथ स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
Camera – Samsung Galaxy S25 Ultra फ़ोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम), 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम), और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और ProVisual इंजन जैसी सुविधाओं के साथ आता है।
Battery & Charging – इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W सुपर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung का दावा है कि यह स्मार्टफोन लगभग 35 मिनट में 70% और 69 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra Price In India
कीमत के बारे में जाने तो Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत ₹1,29,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) है। विभिन्न ऑफ़र और एक्सचेंज डील्स के माध्यम से इसकी कीमत ₹62,200 तक कम हो सकती है। इसे Samsung India वेबसाइट, Amazon, Flipkart, और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते है।