Mahindra XUV3XO – महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV300 के नए वैरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है – XUV300 REVX M और REVX A।

इन नए वैरिएंट्स में आपको मॉडर्न लुक के साथ प्रीमियम फीचर्स और बेहतर कंफर्ट मिलते हैं।
चलिए जानते है Mahindra XUV3XO के नए वेरिएंट के बारे में विस्तार से।
Mahindra XUV3XO Engine
XUV300 REVX M में 1.2L TCMPFi टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110bhp की पावर और 200Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो कि ड्राइविंग अनुभव को और भी स्मूथ बनाता है। वहीं, XUV300 REVX A में 1.2L TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 130bhp की पावर और 230Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे आपको बेहतर पावर और टॉर्क मिलता है।
Mahindra XUV3XO Features
फीचर्स की बात करे तो महिंद्रा कंपनी ने शानदार फीचर्स दिए हैं। REVX M में डुअल-टोन ब्लैक रूफ, ब्लैक R16 व्हील कवर, बाई-हैलोजन हेडलाइट्स, LED DRLs, और LED टेल लाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसके केबिन में 10.2-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ड्राइवर की सीट की ऊंचाई एडजस्ट, ब्लैक लेदरेट सीट्स और 6 एयरबैग मिलते हैं।
वहीं, XUV300 REVX A में 16-इंच पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, बाई-एलईडी हेडलाइट्स, इनफिनिटी कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, रिवर्सिंग कैमरा, और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Mahindra XUV3XO Design & Mileage
Mahindra XUV300 REVX M और REVX A में कंपनी ने नया बॉडी-कलर ग्रिल दिया है, जो REVX बैज के साथ ग्लॉस ब्लैक यूनिट की जगह लेता है। इसके अलावा, XUV300 के साइड प्रोफाइल में खूबसूरत क्रोम एलिमेंट्स और शार्प क्रीज़ हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
यह SUV कार दोनों ही वेरिएंट्स में लगभग 17-20 kmpl तक का माइलेज देने वाली है, जो कि ड्राइविंग कंडीशंस और रूट पर निर्भर करता है।
Mahindra XUV3XO कीमत और उपलब्धता
महिंद्रा XUV300 के इन नए वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:
- XUV300 REVX M: ₹8.94 लाख
- XUV300 REVX M (O): ₹9.44 लाख
- XUV300 REVX: ₹11.79 लाख
- XUV300 REVX (Automatic): ₹12.99 लाख
महिंद्रा XUV300 REVX M और REVX A को आप महिंद्रा के आधिकारिक डीलरशिप्स से खरीद सकते हैं।