आज के दौर में लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प बनकर सामने आया है। Hero MotoCorp की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 ने मार्केट में आते ही सबका ध्यान खींचा है।

खास बात ये है कि इस स्कूटर को आप सिर्फ ₹59,490 में भी खरीद सकते हैं, वो भी बैटरी-as-a-service मॉडल के तहत। चलिए जानते हैं इसके डिजाइन, इंजन, माइलेज, वेरिएंट और कीमत के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में।
VIDA VX2 Design
VIDA VX2 का डिजाइन सिंपल और स्मार्ट दोनों है। इस स्कूटर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये हर उम्र के लोगों को पसंद आए। इसमें आपको स्टाइलिश LED लाइट्स, बड़ा अंडरसीट स्टोरेज और एक 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले (VX2 Go में LCD यूनिट) मिलता है। इसके अलॉय व्हील्स और यूनिक कलर ऑप्शन्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। यह स्कूटर 12-इंच के अलॉय व्हील्स और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ आती है जिससे राइडिंग आरामदायक हो जाती है।
VIDA VX2 Engine
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6kW का PMS मोटर दिया गया है जो VX2 Plus वेरिएंट को 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.1 सेकंड में पहुंचा देता है। VX2 Go वेरिएंट को यही स्पीड पकड़ने में 4.2 सेकंड लगते हैं। इसकी मोटर ना सिर्फ दमदार है बल्कि साइलेंट भी है जिससे चलाने का मजा और बढ़ जाता है।
VIDA VX2 Mileage And Fuel Tank
VIDA VX2 में फ्यूल टैंक तो नहीं होता, लेकिन इसकी बैटरी रेंज काफी दमदार है। VX2 Go वेरिएंट में 2.2kWh की पोर्टेबल बैटरी दी गई है जो 92 किलोमीटर की IDC रेंज देती है। वहीं VX2 Plus वेरिएंट में दो बैटरी के साथ कुल 3.4kWh की पावर मिलती है जिससे 142 किलोमीटर की IDC रेंज मिलती है। चार्जिंग की बात करें तो 0 से 80 प्रतिशत चार्जिंग में 6 घंटे लगते हैं, लेकिन फास्ट चार्जर से सिर्फ 60 मिनट में भी यह चार्ज हो सकती है।
VIDA VX2 Variant And Colour
VIDA VX2 दो वेरिएंट्स में आता है – VX2 Go और VX2 Plus। VX2 Go वेरिएंट में 33.2 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है जबकि VX2 Plus वेरिएंट में 27.2 लीटर का स्पेस मिलता है। यह स्कूटर कुल 7 रंगों में उपलब्ध है जिससे आपको अपने पसंद का रंग चुनने में कोई दिक्कत नहीं होती।
VIDA VX2 Price
अब बात करते हैं कीमत की, जो हर खरीदार के लिए सबसे जरूरी होती है। VX2 Go की कीमत ₹99,490 है जबकि VX2 Plus की कीमत ₹1,09,990 रखी गई है। लेकिन अगर आप बैटरी-as-a-service (BaaS) मॉडल के तहत इसे लेते हैं तो VX2 Go आपको ₹59,490 में और VX2 Plus सिर्फ ₹64,990 में मिल जाती है। यह कीमतें एक्स-शोरूम हैं।